Monday, October 19th, 2026

लाइब्रेरियन को 7 महीने से नहीं मिला वेतन,प्राचार्य धर्मांतरण का डाला दबाव

छतरपुर
 छतरपुर जिले में धर्मांतरण से जुड़ा एक मामला सामने आया है। जिसे लेकर एक महिला लाइब्रेरियनने थाने में पहुंच कर शिकायती आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित शिक्षका का आरोप है कि वह जिस कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाती है, उसकी प्राचार्य ने कई महीनों की तनख्वाह रोक रखी है। टीचर का आरोप है कि वेतन मांगने पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया जाता है। इसे लेकर महिला शिक्षक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।


दरअसल, पूरा मामला विश्वपर्यटक स्थल खजुराहो का है, जहां रहने वाली रूबी सिंह ने थाने में आवेदन दिया है। महिला का आरोप है कि मैं जिस स्कूल में पढ़ाती हूं, वहां से मुझे 7 महीने से सैलरी नहीं मिली है। महिला ने कहा कि जब मैं सैलरी मांगती हूं तो स्कूल की प्राचार्य भाग्या सिस्टर ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहती हैं। वह कहती हैं कि अगर तुम ईसाई धर्म अपना कर गॉड के शरण में आ जाती हो तो तुम्हारे सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।

महिला शिक्षक रूबी ने कहा कि खजुराहो के सेकेट हार्ड कॉन्वेंट स्कूल में बतौर लाइब्रेरियन के पद पर 2016 से कार्यरत है। पिछले 7 महीने से मुझे जानबूझ कर वेतन नहीं दिया जा रहा है। स्कूल की प्राचार्य जानती हैं कि मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। आर्थिक परेशानियों की वजह से मैं ज्यादा दिन तक दबाव नहीं झेल पाऊंगी। पीड़िता ने अपनी शिकायती आवेदन में लिखा है कि स्कूल की प्राचार्य मेरी आर्थिक समस्याओं का फायदा उठाकर मुझसे धर्मांतरण कराना चाहती हैं।

 

#धर्मांतरण

Source : Agency

पाठको की राय